HEADLINES


More

फर्जी आर्मी अधिकारी बनकर परचेज ऑर्डर के जरिए ठग‌ लिये थे 4.73 लाख रुपये, खाताधारक सहित दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 11 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फर्जी आर्मी अधिकारी बनकर परचेज ऑर्डर के माध्यम से एक फैक्ट्री संचालक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित 2 आरोपितों को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकेश कुमार निवासी गांव चिरानी, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जमाईपुरा खेड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद तथा प्रमोद कुमार निवासी गांव मुकुटगढ़ी, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सरस्वती विहार, गाजियाबाद के रूप में हुई है।  जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-37, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी  टीपीएल डिजाइनर्स वायर के नाम से होम डेकोर उत्पादों की फैक्ट्री है। 2 अप्रैल को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसने स्वयं को भारतीय सेना का अधिकारी बताते हुए “आर्मी स्पोर्ट्स” के नाम से एसएस वायर उत्पादों की सप्लाई के लिए एक परचेज ऑर्डर भेजा। ठग ने उसको सामान की आपूर्ति के लिए तैयार कर लिया और बाद में बैंक खाता सत्यापन एवं अन्य बहाने से विभिन्न खातों में धनराशि जमा कराने के लिये कहा। ठग की बातों में आकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4,73,620 रुपये ट्रांसफर कर दिये। बाद में संदेह होने पर जांच की गई तो पता चला कि परचेज ऑर्डर सहित सभी दस्तावेज फर्जी थे। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आस पास के ही रहते हैं। प्रमोद खाताधारक है। विकेश ने प्रमोद से उसका बैंक खाता लेकर कर आगे किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। बैंक खाते में ठगी की रकम के 1,57,825 रुपये प्राप्त हुए थे। प्रमोद गाजियाबाद स्थित एक निजी स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करता है, जबकि विकेश एक होटल में वेटर का काम करता है।


No comments :

Leave a Reply