//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुरानी कार बेचने के नाम पर 40 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 11 जून को रोहिणी दिल्ली ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश निवासी बरवाला (दिल्ली), अनिकेत सागर निवासी प्रहलादपुर (उत्तर-पश्चिम दिल्ली) तथा अमन राणा निवासी भीम नगर, सोनीपत (हाल निवासी अशोक विहार, सोनीपत) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-87 फ
रीदाबाद निवासी एक व्यक्ति, जो पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है, ने साइबर थाना सेंट्रल सेक्टर-17 में शिकायत दी कि 2 अप्रैल 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने वरना कार की तस्वीरें भेजीं। बातचीत के बाद कार का सौदा 2.50 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने पहले 5 हजार रुपये एडवांस के रूप में जमा कराने को कहा और बाद में विभिन्न बहानों से कुल 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने कार की डिलीवरी नहीं की और कुछ समय बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोहिणी, दिल्ली में वाहन खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता की जानकारी जुटाने के बाद उसे पुरानी कार बेचने का झांसा दिया। अनिकेत और अमन ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर कार की तस्वीरें भेजीं, जबकि एडवांस राशि राजेश के बैंक खाते में मंगवाई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

No comments :