//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाईकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई को थाना सराय ख्वाजा फरीदाबाद में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने साहिल वासी गाधी कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उससे चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है।
वहीं अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में आरोपित अरसद वासी गांव मुढीबास लुहिंगा नुहूँ को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है।
दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

No comments :