HEADLINES


More

जुआ खेलने वाले 4 गिरफ्तार, 1,01,590/-रु बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 22 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 21 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत जुआ खेलने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार 21 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को गस्त पर मौजूद थी, इसी दौरान गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बडखल झील के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं, जिस पर रेडिंग पार्टी तैयार कर बड़खल झील के पास रेड की गई तथा कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने ईरशाद, आलम, ईरफान वासी गांव बडखल फरीदाबाद व राशिद वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये काबू किया है। अपराध शाखा की टीम ने मौका से 1,01,590/-रु, बरामद किये है। घटनाक्रम के संबंध में थाना सुरजकुण्ड में जुआ अधिनियम का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। 

No comments :

Leave a Reply