HEADLINES


More

बिजली वायर चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Monday, 22 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने सेक्टर 62 स्थित एक मकान से बिजली की वायर चोरी करने के मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान दीपक(21) व मोहित(19) वासी सदर बल्लभगढ फरीदाबाद के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार विनोद वासी सेक्टर 3 वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सेक्टर-62 में उसके एक मकान में वायरिंग का काम चल रहा था, जहां से 19 जून को किसी नामपता नामालूम व्यक्ति द्वारा वह वायरिंग चुरा ली गई, जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित पीछे से एक ही गांव के रहने वाले है और पी.ओ.पी का काम करते है, उनको पता था कि सेक्टर 62 स्थित मकान निर्माणाधीन है और वायरिंग का काम चल रहा है। जिस पर दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिनको 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है...


No comments :

Leave a Reply