//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले के प्रतापगढ़ स्थित मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) में दो युवकों की मौत को लेकर निगम कमिश्नर ने एजेंसी के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। निगम ने हादसे से एक दिन पहले ही संबंधित संचालन एजेंसी को स्टेशन की सफाई कराने के निर्देश जारी किए थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार सीवर ओवरफ्लो और बैकफ्लो की शिकायतें मिलने के बाद की गई थी।
जानकारी के अनुसार, कई वार्डों के पार्षदों ने निगम अधिकारियों को अवगत कराया था कि सीवर का पानी वापस लाइनों में भर रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के आधार पर निगम के अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी को टैंक की सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
प्रतापगढ़ और मिर्जापुर क्षेत्र के मेन पंपिंग स्टेशनों का संचालन एक गिरधाली लाल एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इन स्टेशनों के माध्यम से एनआईटी क्षेत्र का सीवर और ड्रेनेज का पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जाता है। स्टेशन की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर विभिन्न कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या पैदा हो जाती है।

No comments :