//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 20 जून - नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर 22 जून को सेक्टर 12 में उपायुक्त कार्यालय के सामने विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय आज नेहरू कॉलोनी में संपन्न हुई संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सीनियर सदस्य विजेंद्र सिंह ने की जबकि संचालन वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। बैठक में रोष प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए योजना तैयार की गई। आज से ही पूरी नेहरू कॉलोनी में हैंड बिल वितरण करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। कल रविवार को चार टीमों के सदस्य अलग-अलग कॉलोनियों में पर्चा वितरण का काम करेंगे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि फरीदाबाद प्रशास
न ने 29 मई की आधी रात को तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। जिन घरों पर बुलडोजर चला उनके मालिकों को घर खाली करने के लिए पहले कोई नोटिस तक नहीं दिए गए। हजारों मकान मालिकों को मौखिक रूप से धमकी देकर घर खाली करने के अवैध आर्डर दिए गए। आखिरकार इस प्रकार से इतने पुराने समय से बसी कॉलोनी को क्यों उजाड़ा जा रहा है। इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों के पास राशन कार्ड , आधार कार्ड , बिजली के मीटर , वोटर आई डी है। फिर क्यों इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। ऐसा सुनने में आया है। कि हरियाणा सरकार कोई मेट्रो या सड़क परियोजना यहां पर लाना चाहती है। जिसके चलते कॉलोनी में बुलडोजर चल रहा है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां कानून का राज है। प्रदेश सरकार यदि किसी प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण करती है। तो उसके लिए भी निर्धारित प्रक्रिया है। इस तरह की योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए पहले नोटिस भेजें जाते हैं। मुआवजे की राशि तय की जाती है। यदि परियोजना के बीच में कोई आवासीय कॉलोनी आती है। तो वहां मकान के मालिकों को मुआवजा मिलता है। उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है। इसके बाद ही तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे बढ़ती है। लेकिन फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी पर जो बुलडोजर चला कर मकान और धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया जा रहा है। वहां इस प्रकार के कानूनी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन की इस बेहद अमानवीय कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। आज की मीटिंग निरंतर पाराशर, सुधा, शिवप्रसाद, संतरा, नीता, बलवीर सिंह, शीला देवी, नरेश कुमार ,देवकी, शकुंतला सोनू आदि ने भी भाग लिया।

No comments :