//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 21 जून को थाना धौज के अंतर्गत पुलिस चौकी मांगर की टीम ने अवैध शराब बेचने के मामले में 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके घर से
72 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कर्मवीर(36) व सुरेंद्र(38) वासी गाँव मांगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी मांगर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कर्मवीर व सुरेंद्र वासी गांव मांगर परचून की दुकान की आड़ में शराब बेचने का काम करते है, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी मांगर की टीम ने रेड कर उनके घर से 72 बोतल देसी शराब बरामद की है।
जांच में सामने आया कि दोनों सगे भाई है जिन्होंने अपने घर में परचून की दुकान खोल रखी है और दुकान की आड में शराब बेचने का काम करते है। पुलिस टीम ने थाना धौज में आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

No comments :