HEADLINES


More

अवैध हथियारों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार, 2 दिन में 6 देसी कट्टा बरामद, 7 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने एवं उनकी आपूर्ति करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 2 दिनों में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 अवैध देसी कट्टा बरामद कर 7 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अफसर निवासी गाँव रनहेडा खेडा फरीदाबाद को सेक्टर-62 व जतिन वासी जवाहर कालोनी कोतवाली को रोज गार्डन कोतवाली एरिया, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कंचन वासी सेक्टर 86 फरीदाबाद को मास्टर रोड भूपानी मोड व राजू वासी गाँव करनेरा सेक्टर 58 फरीदाबाद को खेडीपुल एरिया तथा अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कल्लू वासी गांव मुंजेडी फरीदाबाद को IMT गांव मुंजेडी से काबू किया गया। जिनसे एक-एक देसी कट्टा बरामद हुए हैं।

वहीं अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने देवा निवासी ओल्ड फरीदाबाद को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि देसी कट्टा को वह लोकेश निवासी बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद से लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने लोकेश को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

इस प्रकार फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों पर कार्रवाई करते हुए 19 व 20 जून को 6 देसी कट्टा बरामद कर 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अपराधिक मामले दर्ज किए गये और माननीय न्यायालय में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply