HEADLINES


More

फोन हैक कर 1.50 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाना NIT ने खाता उपलब्ध कराने वाले 2 को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। फोन हैक कर 1.50 लाख रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने सुयाष(23) व अमित(23) वासी गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को 20 जून को गुरुग्राम से काबू किया गया।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमित ने वीरेंद्र का खाता सुयाष को दिया तथा सुयाष ने इस खाता को आगे ठगो को दे दिया था। सुयाष ग्रेजुएट व अमित 11वीं पास है, दोनों आरोपी प्राईवेट नौकरी करते है।  खाताधारक वीरेंद्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हुआ था जिसकी पूछताछ व निशानदेही पर कार्रवाई की गई। तीनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

बता दें कि सुरुरपुर वासी एक व्यक्ति का 18 नवंबर 2025 को फोन हैक कर उसके खाता से 1.50 लाख रुपये निकल लिये गये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।


No comments :

Leave a Reply