//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद नगर निगम में पिछले 10 सालों में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बड़ा कदम उठाया है। गोयल ने इन दौरान किए विकास कार्यों की जांच
के लिए सीएम हरियाणा और विजिलेंस डीजी को पत्र लिखा है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी भी स्तर पर गड़बड़ हुई है, तो उसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
नगर निगम की फाइनेंस कमेटी का शुक्रवार को गठन होने के बाद नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, मनोज नसावा सहित कई अन्य पार्षद मंत्री विपुल गोयल के निवास पर धन्यवाद करने के लिए पहुंचे। मेयर मंत्री को भरोसा देते हुए कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के काम कराया जाएगा।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नगर निगम में सीनियर-डिप्टी मेयर का चुनाव सरकार द्वारा किया जाएगा। इस पर सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। सरकार जब भी चुनाव की तारीख तय करेगी, उसी दिन दोनों पदों के लिए चुनाव करा दिया जायेगा। फाइनेंस कमेटी के बन जाने से विकास का कार्यों में तेजी आएगी।

No comments :