HEADLINES


More

अपराध शाखा NIT टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 20 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित की पहचान प्रदीप वासी गाँव दुबिया जिला अलीगढ़  उ.प्र.  के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार गोविन्द सिंह निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मई को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा NIT टीम ने 19 मई को आरोपित प्रदीप को सेक्टर-45 खाली ग्राउंड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply