HEADLINES


More

लड़ाई-झगड़े के मामलों में 3 गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 20 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार लड़ाई-झगड़ों व संगीन मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते फरीदाबाद पुलिस की अलग-अलग थानों की टीम द्वारा लड़ाई झगड़ों के 2 मामलों में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुभाष कॉलोनी में एक युवक का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट करने के संबंध में थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था। थाना की टीम ने 19 मई को रिकी व विशाल भाटी उर्फ सचिन भाटी वासी गांव एतमादपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

इसी प्रकार थाना सेक्टर-17 के अंतर्गत पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस टीम ने मुबारिक खान निवासी नई मस्जिद बडखल एक्सटेंशन फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय अदालत में पेश जेल भेजा है।

No comments :

Leave a Reply