//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद नगर निगम ने शहर में ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ निगम की कार्रवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में एनआईटी-3 क्षेत्र में निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानों और कंपनियों के बाहर बनाए गए अवैध रैंप तोड़े गए, साथ ही जाल लगाकर कब्जा की गई जमीन को भी मुक्त कराया गया।
नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं, वहां लगातार अभियान चलाकर उन्हें हटाया जाएगा। जिन लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर अवैध गेट या अन्य निर्माण कर रखे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

No comments :