//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फऱीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 29 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा के अंर्तगत लूट के एक मामले में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने विशाल(24) वासी सूरजकुण्ड फरीदाबाद, अमित(25) वासी प्रहलादपुर दिल्ली व अजय(20) वासी शिव दुर्गा विहार लक्कडपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार नीतीश वासी नोएडा उत्तर प्रदेश ने थाना सराय ख्वाजा में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को वह अपने दोस्त विकास के साथ सेक्टर
37 हुड्डा मार्केट फरीदाबाद में इंडियन बैंक से पैसे निकालने गया था जहां पर विकास के पास अजय नाम के लडके का फोन आया जिसने पूछा कि कहा हो तो विकास ने बताया कि सेक्टर 37 मार्केट में है। जब शिकायतकर्ता व विकास सराय मेट्रो की तरफ जाने लगे तो अजय अपने दो दोस्तों के साथ ब्रेजा गाड़ी में बैठा था उसने उन्हें आवाज देकर बुलाया और कहा कि गाड़ी में बैठो फिर अजय उनको गाड़ी में सुरजकुण्ड क्षेत्र की तरफ ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर विकास से 1.80 लाख रुपये से लूट लिये और अमित ने नीतीश के फोन का लॉक खुलवाकर 99,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अजय, शिकायतकर्ता नीतीश व विकास का जानकारी है, वह लक्कडपुर में उनका पड़ोसी था। 29 अप्रैल को नीतीश व विकास सेक्टर 37 स्थित बैंक से पैसे निकलवाने आए थे। विकास ने बैंक से 1.80 लाख रुपये निकलवाये थे। उसी दिन अजय का, विकास को फोन आया और कहा कि फरीदाबाद में ही हो तो मिलने आना। सेक्टर 37 मेट्रो स्टेशन के पास से अजय अपने साथी अमित व विशाल के साथ ने नीतीश व विकास ब्रैजा गाडी में मिला। जिन्होंने उनको गाड़ी में बैठाया और मेवला महाराजपुर होते हुए सुरजकुण्ड रोड ले जाकर विशाल से 1.80 लाख रुपये लूट लिये तथा नीतीश के फोन से 99,000 रुपये ट्रांसफर करवाकर लिये, इसके उपरांत नीतीश व विकास को अलग-अलग जगहों पर छोड दिया।
अपराध शाखा की टीम ने 85,000 रुपये व वारदात में प्रयोग ब्रेजा गाडी को बरामद कर लिया है, जिनको आगामी कार्रवाई के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :