//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल की पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी होने के मामले में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी जीडीए (GDA) सुखवीर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
सुखवीर फरीदाबाद के FRU-2 सेक्टर-3 में तैनात था। इस संबंध में सिविल सर्जन फरीदाबाद ने बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (DHFW) की चेयरपर्सन और फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर की मंजूरी के बाद की गई।
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने मामले में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स राखी को भी सस्पेंड किया था। विभागीय जांच में प्राथमिक तौर पर अस्पताल स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

No comments :