फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव गेट पर लगाए गए निजी संस्थानों को लगे विज्ञापन बोर्डों को देख कर भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ को जमकर खरी-खोटी सुनाई और खुद ही विज्ञापन बोर्ड को उतारने लगे। डायरेक्टर को ऐसा करते देख मौके पर मौजूद लोग भी बोर्डों को हटाने में लग गए।
MCH डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव शनिवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में बने स्वास्थ्य केंद्र FRU-2 (फर्स्ट रेफरल यूनिट) में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पूरी यूनिट का जायजा लेकर यहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
यादव यूनिट की इमारत के बाहर ओपीडी तक आने वाले रास्ते का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जब वह बाहर गेट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गेट पर निजी संस्थानों के विज्ञापन बोर्ड लगे हुए है। जिन्हें देखने के बाद व भड़क उठे, उन्होंने खुद अपने हाथों से विज्ञापन बोर्डों को उतारना शुरू कर दिया। उनको ऐसा करते देख मौके पर मौजूद महिला डॉक्टर भी बोर्डों को उतारने में लग गई।

No comments :