HEADLINES


More

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब-ED रेड के बाद AAP के मंत्री गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पावरफुल मंत्री संजीव अरोड़ा को ED रेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, यह रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों में हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में ED टीम की 15 गाड़ियां एक साथ पहुंची और पूरा घर लिया। इसके बाद बाहर CRPF के जवान तैनात कर दिए गए।

किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। संजीव अरोड़ा पर साल में तीसरी और महीने में दूसरी बार ED ने रेड की है। ED सोर्सेज के मुताबिक 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसमें सरकारी घर के साथ हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के ऑफिस पर भी रेड हुई है।

ED सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी GST खरीद दिखाकर बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की। इसके बाद दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के निर्यात यानी एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया।

जांच एजेंसी के अनुसार, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और एक्सपोर्ट पर GST रिफंड तथा ड्यूटी ड्रॉबैक लेने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ कमाया गया।


No comments :

Leave a Reply