HEADLINES


More

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (DND) शुरू होने के बेहद करीब, फरीदाबाद से दिल्ली अब 20 मिनट में

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 19 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (DND) अब शुरू होने के बेहद करीब पहुंच गया है। यह फ्लाईवे कुंडली-मानेसर-पलवल मानेसर एक्सप्रेसवे पर जाकर मिलेगा। करीब 60 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट का 97 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका निरीक्षण किया। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद कृष्णपाल गुर्जर और NHAI के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के बाद एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तारीख तय होने की संभावना है।

जून तक इसका काम पूरा होने की संभावना है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से फरीदाबाद और NCR के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। खासकर दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गुरुग्राम और पलवल की यात्रा पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगी।

करीब 50 हजार वाहन चालकों को रोजाना जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद से दक्षिण दिल्ली का सफर करीब 20 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। अभी जाम के कारण यह सफर कई बार डेढ़ से दो घंटे तक पहुंच जाता है।

एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक दबाव कम करने और तेज कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह दिल्ली के महारानी बाग स्थित DND फ्लाईओवर से शुरू होगा। इसके बाद यह कालिंदी कुंज, जैतपुर-मिठापुर रोड और फरीदाबाद बाइपास के रास्ते सेक्टर-37, सेक्टर-65, बीपीटीपी, पल्ला, खेड़ीपुल और बल्लभगढ़ क्षेत्र को कवर करते हुए आगे बढ़ेगा।


No comments :

Leave a Reply