HEADLINES


More

मीडिया छात्रों ने किया ‘इंडिया टीवी’ न्यूज़ स्टूडियो का शैक्षणिक दौरा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 19 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 19 मई -  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया विभाग के अंतर्गत बीए जेएमसी, बीएससी विज़ुअल कम्युनिकेशन और बीएसडब्लू के 54 विद्यार्थियों के दल ने नोएडा स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल ‘इंडिया टीवी’ के स्टूडियो का दौरा कि


या और लाइव न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को करीब से समझा।


शैक्षणिक दौरे का नेतृत्व करने वाले  सहायक प्रोफेसर अजय यादव और प्रोडक्शन असिस्टेंट विशाल बेरवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को न्यूज़ चैनल के हाई-टेक स्टूडियो में जाने और वहां चल रही लाइव गतिविधियों को देखने का अनूठा अवसर मिला। छात्रों ने इंडिया टीवी के दो बेहद लोकप्रिय और चर्चित शो, 'सनातन से साजिश' और 'भोजशाला नई प्रयोगशाला' की लाइव रिकॉर्डिंग देखी। इस अनुभव ने विद्यार्थियों  को यह समझने में मदद की कि कैसे एक लाइव डिबेट या इन-डेप्थ शो को ऑन-एयर किया जाता है। इसके साथ ही, विद्यार्थियों ने न्यूज़ रूम ऑपरेशन, पीसीआर, एमसीआर और वीडियो एडिटिंग विंग के कामकाज को भी बारीकी से देखा।

इस भ्रमण की सबसे विशेष बात यह रही कि मीडिया छात्रों को टीवी शो के दौरान वहां मौजूद विषय विशेषज्ञों और अतिथि वक्ताओं से सीधे संवाद करने का मौका मिला। मीडिया विभाग के छात्र-छात्राओं में शामिल आयुष, अदिति, ज्योति, गीतांजलि, अंकित, गुंजन, खुशी प्रिया और एकलव्य-ने लाइव शो के दौरान बेहद तार्किक और विषय से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनकी वहां मौजूद विशेषज्ञों ने सराहना की।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि इस तरह के औद्योगिक और न्यूज़ स्टूडियो के दौरे छात्रों को रियल-टाइम के समाचार कक्ष के दबाव, ऑन-कैमरा प्रस्तुति और ग्राउंड फील्ड वर्क की चुनौतियों से रूबरू कराते हैं। हमारा उद्देश्य छात्रों को उद्योग के लिए पूरी तरह तैयार करना है, और यह दौरा उनके करियर के दृष्टिकोण से बेहद व्यावहारिक, ज्ञानवर्धक और प्रभावशाली साबित होगा।

No comments :

Leave a Reply