//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- बता दें कि 14/15 मई की रात को गांव सारन निवासी मुकेश कुमार (51) की हत्या कर, डेड बॉडी को नंगला-खेड़ी गुजरान रोड पर डाल दिया गया था। घटनाक्रम के संबंध में थाना सारन की टीम ने करन(24) वासी गांव सारन फरीदाबाद को 24 घंटे के अंदर-अंदर ही काबू करने में सफलता हासिल की है
पुलिस प्रवक्ता अनुसार रवि वासी फ्रंटियर कॉलोनी, NIT ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 मई की रात समय 8:30 बजे उसकी बुआ का फोन आया कि उसका फूफा मुकेश कुमार अभी तक घर नहीं लौटा है। उसकी बुआ ने बताया कि करण उसके फूफा को अपने साथ ले गया था। जिस पर उन्होंने मुकेश कुमार की तलाश की और रात को मुकेश कुमार की डेड बॉडी नंगला गुजरान रोड पर मिली। शिकायत पर थाना सारन में हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक पुछताछ में सामने आया कि करन की, मृतक मुकेश की बेटी के साथ जान पहचान थी। मृतक मुकेश, करण को उसकी बेटी से मिलने के लिए रोकता था। जिसको लेकर पहले भी 2-3 बार उनकी आपस में कहासुनी भी हो चुकी थी। करण ने मुकेश को रास्ते से हटाने योजना बनाई और 14 मई को शाम के समय वह मुकेश को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और नंगला-खेड़ी गुजरान रोड पर ले जाकर उसने मुकेश के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

No comments :