HEADLINES


More

श्रम का सम्मान ही सच्चा विकास: डॉ. मोहन तिवारी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 1 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 निवासी समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मोहन तिवारी ने समाज को श्रम के सम्मान और श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मजदूर केवल

एक वर्ग नहीं, बल्कि देश की प्रगति और विकास की असली ताकत हैं। उनके अथक परिश्रम से ही शहरों का निर्माण, उद्योगों की उन्नति और समाज की नींव मजबूत होती है। इसके बावजूद आज भी कई स्थानों पर श्रमिकों को वह सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके वे हकदार हैं।
   समाजसेवी डॉ. तिवारी ने कहा कि हमें अपनी सोच बदलनी होगी और यह समझना होगा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। हर व्यक्ति का श्रम समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास कार्य करने वाले मजदूरों के प्रति संवेदनशील रहें और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें।
   उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जब तक श्रमिक वर्ग सशक्त नहीं होगा, तब तक वास्तविक विकास की कल्पना अधूरी रहेगी। अंत में डॉ. मोहन तिवारी ने सभी से आह्वान किया कि वे श्रम के सम्मान को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

No comments :

Leave a Reply