HEADLINES


More

आहता मैनेजर की हत्या के मामले में 7वां आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 1 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: 


15 अप्रैल को थाना सेक्टर-3 स्थित आहता मैनेजर आदेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में थाना सेक्टर 8 में मामला दर्ज किया गया था।  घटनाक्रम की जांच क्राईम ब्रांच उंचा गांव द्वारा की जा रही है। अपराध शाखा की टीम द्वारा एक किशोर सहित 6 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 30 अप्रैल को 7वें आरोपित सचिन वासी झुग्गी सेक्टर-4 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है  

जिससे पूछताछ में बताया कि उसने झगडे के दौरान आदेश पर पत्थर से हमला किया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply