HEADLINES


More

पुलिस टीम को टक्कर मारने का प्रयास, अवैध खनन में संलिप्त डंपर चालक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार 11 मई की सुबह, पुलिस चौकी चांदपुर की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक डंपर यमुना नदी से रेत चोरी करके तिगांव की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। इसी दौरान तिगांव रोड पर मंझावली की तरफ से एक डंपर तेज रफ्तार से आया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा


किया तो चालक ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का प्रयास किया। घटनाक्रम के संबंध में थाना छांयसा में मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक सोनू वासी गांव नचौली, जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है तथा अवैध खनन में प्रयोग डंपर भी बरामद कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply