हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा। रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 498 अंकों के साथ टॉप किया है।
उदिता 498 नंबर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वह रोहतक में रुड़की स्थित कन्या गुरुकुल की छात्रा हैं। योगिता और मुस्कान 497 नंबरों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। योगिता जींद के बुढ़ैण गांव के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा हैं, वहीं मुस्कान जींद के धमतान साहिब स्थित ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा हैं।
12वीं की परीक्षा में 2 लाख 42 हजार 856 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए और 10 हजार 498 फेल हो गए। लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, जहां 87.97% लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 81.45% रहा। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.52% बेहतर प्रदर्शन किया।
सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट की बातें करें तो आर्ट्स में पास प्रतिशत 82.60%, साइंस में 90.08% और कॉमर्स में 88.20% रहा।

No comments :