फरीदाबाद। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं एवं कॉलोनी की गलियों में नालियों का पानी सडक़ों पर आया बदबू और गंदगी से जनता का हुआ बुरा हाल। निगम कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों को न्याय दो और भेदभाव खत्म करो के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे जो पिछले 28 दिनों से हड़ताल पर है, उन्होंने भी भागीदारी निभाई और फायर के कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने एवं शहीद भवी चंद व रणबीर को न्याय देने की मांग आज की प्रदर्शन एवं आक्रोश सभा की अध्यक्षता राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन नगरपालिका ने की तथा मंच का संचालन विशाल पारछा सचिव सैनिटेशन
स्टाफ यूनियन ने किया। आज नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन रात्रि सफाई में लगे ओल्ड, बल्लभगढ़ व एनआईटी जोन के सफाई कर्मचारियों ने जुलूस बनाकर किया। कर्मचारियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, एसकेएस के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने भी संबोधित किया।नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है इसलिए सरकार के दमन भेदभाव वायदा खिलाफी के बाद भी हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित नहीं कर रहा है। सुनील चिंडालिया ने कहा कि हमने सरकार को बार-बार अपील की है कि वह बातचीत कर हमारी न्यायोचित मांगों को पूरा करें लेकिन सरकार पालिका, परिषद, नगर निगम एवं फायर के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार करते हुए आंदोलन को लम्बा करने एवं आंदोलनकारी को डराने धमकाने का काम कर रही। सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को एवं फायर कर्मचारी की मांगों का समाधान नहीं करना चाहती।
सभा को संबोधित करते हुए बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि कल हमारी हड़ताल का 7 वां दिन है सरकार तुरन्त प्रभाव से हड़ताल में दखल देकर हमारे नेताओं से वार्ता कर हमारी समस्याओं का निपटारा नहीं किया तो यह हड़ताल अनिश्चित कालीन हड़ताल में बदल जायेगी।
आज की हड़ताल में अन्य के अलावा जिला प्रधान दलीप बोहत, वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, उप प्रधान सुदेश कुमार जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, अजय शास्त्री सचिव जे ई यूनियन, हरियाणा टूरिज्म विभाग के नेता कल्लू राम, सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेन्द्र कुडिय़ा, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढकोलिया, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन, महेश शर्मा, हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन, सुरेन्द्र, जयबीर मनोज शर्मा, फायर कर्मचारी नेता बृजमोहन डागर, मेघश्याम, सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, अमरचंद, ओमपाल खांडिया, सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया, दर्शन सोया, सुरेन्द्र चौटाला, हरिसिंह खंडिया, धर्म सिंह मुल्ला, सुरेश, मनोज बालगुहेर, कृष्ण चिंडालिया, सैनिटेशन स्टाफ से वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, राकेश जोन प्रधान, बिजेंद्र भंडारी, देवेन्द्र पहलवान, दीपचंद हंस, श्यामवीर, सुनील खंडेलवाल, शिवराज, दीपक चिंडालिया, प्रदीप भंडारी, महिला नेता सुरेश देवी, ललिता देवी, कमलेश, राजवती, शकुंतला, सत्तों, बीना आदि उपस्थित रहे।

No comments :