HEADLINES


More

ईद के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, थाना स्तर पर निकाला गया पैदल मार्च

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 26 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।


इसी क्रम में 25 मई को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में ईआरवी, राइडर स्टाफ तथा थाना के पुलिस बल ने बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

पैदल मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था भंग करने अथवा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर साझा न करने का आग्रह किया है। *इसी तरह 26 व 27 मई को भी संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में थाना क्षेत्रों में शायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक पैदल मार्च निकाला जाएगा*

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा 1000  के करीब पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, क्विक रिस्पांस टीम की सक्रियता तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जायेगी।

फरीदाबाद पुलिस, आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 999915000 या नजदीकी थाना पुलिस को दें। सभी नागरिक शांति, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाकर सामाजिक एकता और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करें।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।


No comments :

Leave a Reply