HEADLINES


More

हरियाणा 24 IAS-HCS के ट्रांसफर; पानीपत और पलवल के DC बदले

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और HCS (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 25 मई, 2026 को जारी इस आदेश के तहत जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पानीपत के डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया की छुट्टी कर उनके स्थान पर पलवल के डीसी जैनेंद्र सिंह छिल्लर को जिम्मेदारी दी गई है।


वीरेंद्र कुमार दहिया (IAS 2013) को पानीपत के डिप्टी कमिश्नर पद से हटाकर सचिवालय स्थापना में विशेष सचिव और पर्यावरण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ (IAS 2016), जो अब तक पलवल के DC थे, पानीपत के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। वहीं, डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर (IAS 2016) को पलवल का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।

No comments :

Leave a Reply