HEADLINES


More

तिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भिवाड़ी के युवक की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 27 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर भिवाड़ी राजस्थान निवासी युवक मोनू के साथ मारपीट कर, हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम में 26 मई को विक्रम वासी गांव तिगांव को गिरफ्तार किया है। 



पुलिस प्रवक्ता अनुसार विक्रम ने पूछताछ में बताया कि अप्रैल 2026 में उसकी भतीजी गुम हो गई थी, जिस संबंध में उसके भाई कुलभूषण द्वारा थाना तिगांव में मामला दर्ज कराया था। मोनू वासी सैदपुर भिवाड़ी राजस्थान, उसकी भतीजी को बहला फुसलाकर ले गया था। 20 मई को उसका भाई कुलभूषण व भतीजे मोनू को पकड कर उनके खेतों में स्थित घर पर लेकर आये थे। जहां पर उसने मोनू के साथ मारपीट की। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

बता दें कि 21 मई को भीम सिंह वासी सैदपुर भिवाड़ी राजस्थान में थाना तिगांव में शिकायत दी कि 17 मई को जब उसका बेटा मोनू, थाना तिगांव के एक लंबित मामले की तफतीश में शामिल होने के लिये तिगांव आया था तो रास्ते में कुलभूषण व उसके परिवार के सदस्यों ने उसके बेटे का अपहरण कर मारपीट की। शिकायत पर थाना तिगांव में संगीन धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इलाज के दौरान मोनू की मृत्यु होने पर घटनाक्रम में हत्या की धारा जोड़ी गई । 

No comments :

Leave a Reply