//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 26 मई को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने रूपेश वासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपित पर उ.प्र. व फरीदाबाद सहित 10 अन्य मामले दर्ज है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने परवेज उर्फ सुटी वासी गांव बड़खल फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित खाली ग्राउंड सेक्टर-48 फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :