//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 20 मई। पल्ला से बसंतपुर तक लगातार आ रही बिजली की समस्याओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एसई जितेन्द्र ढुल से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
रैक्सवाल ने बताया कि पल्ला से बसंतपुर क्षेत्र के लिए वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष 66 केवी के बिजली के एक नए सब स्टेशन की मांग रखी गई थी। जो बनकर तैयार भी हो चुका है। किन्तु पूरे सब स्टेशन की बिजली इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं हो रही। जिससे बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को उसके हक की बिजली सप्लाई देनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने जरुरत के अनुसार नए बिजली के खंभे लगवाने, बिजली की तारें बिछाने, ट्रांसफार्मर खराब, लो-वोल्टेज की समस्या सहित अन्य मामलों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि बिजली अधिकारी लोगों के फोन नहीं उठाते, जिससे असंतोष उत्पन्न होता है। इस पर निगम के एसई ने सहमति जताई वह एसडीओ, जेई को निर्देश दिए की तत्काल रुप से समस्याओं को देखें।
डीएचबीवीएन के एसई जितेन्द्र ढुल का कहना है कि रोशन नगर फीडर में कार्य के चलते एहतियात के तौर पर आस-पास के फीडर से बिजली सप्लाई रोकनी पड़ती है। रोशन नगर फीडर का करीब 50 फीसदी कार्य हो चुका है, सात दिनों में बचा हुआ काम भी पूरा कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

No comments :