//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 25 मई। स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल समिति के आह्वान पर चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मी की बर्खास्तगी के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। आज से धरना आरसीएच अस्पताल सेक्टर 3 से बदल कर बाद
शाह खान अस्पताल जिला अस्पताल कर दिया गया। आज के धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान श्रीमती सविता में किया और मंच संचालन जिला सचिव श्री श्याम बीर में किया। जिला कैशियर श्री अजय प्रजापति,प्रेस सचिव श्री कपिल ने प्रशासनिक अधिकारियों की आलोचना की। आज के धरने को स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी की प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर ने विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने आला अधिकारियों को चेतावनी दी की वे बर्खास्त कर्मचारी श्री सुखबीर को अभिलंब नौकरी पर वापस लें अन्यथा स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ेगा और बिगड़ती स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी विभाग के आला अधिकारी हों गे।

No comments :