HEADLINES


More

मंदिर से घंटा व दान पात्र चोरी करने वाला एक चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मंदिर से चोरी करने के मामले में एक आरोपित अजय निवासी गांव पलवली, हाल झुग्गी अमोलिक चौक, सेक्टर-85 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत राजपाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 18/19 मई की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर से दान पात्र तथा एक पीतल का घंटा चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 18/19 मई की रात को अपने दो अन्य साथियों के साथ ई-रिक्शा में मंदिर के बाहर पहुंचा था। इसके बाद वे मंदिर के अंदर घुसे और वहां से घंटा व दान पात्र चोरी करके ले गए। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया एक घंटा, वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा 7,190 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply