HEADLINES


More

नगर पालिका संघ के हड़ताल को‌ सवास्थ्य कर्मचारी संघ का समर्थन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 4 मई (     )  पिछले चार दिनों से चल‌ रहे नगर निगम फरीदाबाद के अनिश्चित कालीन हड़ताल को आज  स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा का खुला समर्थन प्राप्त हो गया। आज सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी  इ

न कर्मियों के मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए बी के अस्पताल से धरना स्थल पहुंचे और हड़तालरत नगरपालिका कर्मचारियों को‌ अपना समर्थन दिया।स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य कर्मियों के जत्थे में पूर्व राज्य प्रधान श्रीमती आशा शर्मा, पूर्व जिला प्रधान ‌श्री जितेन्द्र मोर, वर्तमान जिला प्रधान ‌श्रीमती सविता, राज्य कमेटी की सदस्य श्रीमती शशि, जिला सचिव श्री श्याम बीर, जिला कैशियर श्री अजय प्रजापति,उप प्रधान श्री कपिल समेत सैकड़ों कर्मचारियों में हिस्सा लिया। श्री मती आशा शर्मा एवं श्री ‌जितेन्द मोर ने बताया कि विगत दिनों बहादुर अग्नि कर्मी स्व श्री भवि शर्मा एवं स्व श्री रणबीर सिंह ने भीषण अग्निकांड एवं विस्फोट में अपनी जान की कुर्बानी देकर जान माल की भारी क्षति होने से रोक दिया था। यद्यपि इन अग्नि कांडों में जान माल की क्षति हुई थी, लेकिन अगर इन जांबाजों ने अपने प्राणों की आहूति ‌नहीं दी होती तो भीषण तबाही की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। नगर निगम कर्मचारियों की मुख्य मांग इन कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देकर उनकी कुर्बानियों को सम्मान देने की है। तदनुसार इन शहीद कर्मचारियों के  आश्रितों को एक करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति और उन्हें स्थाई नौकरी देने की मांग है। इन नेताओं ने बताया कि उनकी यह मांग  कोई अतिरिक्त मांग नहीं है बल्कि यह सेवा नियमावली के मुताबिक ही है।और अभी कुछ ही महीने पहले सूरजकुंड मेले मेंसूरजकुंड मेले में हुई दुर्घटना में शहीद सिपाही के की शहादत पर प्रदेश सरकार ने न ऐसा ही नियम अपनाया था। स्वास्थ्य कर्मियों के नेताओं ने नगर निगम कर्मचारियों के बाइस सूत्री मांग पत्र का भी समर्थन किया। उन्होंने सरकार को चेताया कि वह इन कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपना कर विवेक पूर्ण निर्णय लेकर स्थिति को बदतर होने से बचाएं।

No comments :

Leave a Reply