HEADLINES


More

बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नाकारा : कृष्णपाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 4 मई। बंगाल, असम और पांडिचेरी में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि  बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बंगाल के लोग लंबे समय तक नहीं ले सके, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। यह केवल केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और भाजपा की विकासवादी सोच की विजय है।

श्री गुर्जर ने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद में कमी देखी है, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।  बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार और हिंसा के माहौल से मुक्ति चाहती थी और विकास तथा सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती थी। इसी सोच के साथ उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा और एनडीए सरकार को चुना। इस जीत में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। असम में भी महिलाओं के समर्थन ने दो-तिहाई बहुमत दिलाने में अहम योगदान दिया।
कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं का अपमान किया, जिसका जवाब महिलाओं ने चुनाव में भाजपा का समर्थन करके दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा डाली, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में सांसद कार्यालय सेक्टर-28 फरीदाबाद पर पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भव्य जश्न मनाया गया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना,  हरेन्द्र रामरतन,  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के साथ स्वयं ढोल बजाकर जीत की खुशी का इजहार किया और कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य कर इस ऐतिहासिक विजय को उत्सव के रूप में मनाया। कृष्णपाल गुर्जर समेत सभी नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस और राहुल

गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का बंगाल में खाता तक नहीं खुल पाया, वहीं असम में कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई को अपनी ही जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो नेता खुद अपने क्षेत्र में मजबूत स्थिति में नहीं हैं, वे पार्टी को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। तमिलनाडु के लोगों ने भी उत्तर और दक्षिण को बांटने वाली राजनीति करने वाले दलों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और अब लोग समझ चुके हैं कि देश को बांटने वालों को कैसे जवाब देना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। जनता ने तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के मार्ग को चुना है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। आने वाले समय में भाजपा और भी मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा,  पार्षद अजय बैसला, अनिल नागर,  उमेश शर्मा, जितेंद्र यादव, हरिंदर भड़ाना, रवि भगत, संदीप भड़ाना, भगवान सिंह, सुमन बाला, जसवंत सिंह, वीरेंद्र भड़ाना, महेश लोहिया, सोहनवीर वैष्णव, महेश गोयल, संजीव कुमार, मनोज वशिष्ठ, जगत फागना, विनोद भाटी, हरिकिशन गिरोटी, करमबीर बैसला, सुरेन्द्र भडाना, नीरज भाटिया, मुकेश डागर, राजेश डागर, जयवीर खटाना, सतीश चंदीला, गजेन्द्र भडाना, योगेश शर्मा, जे.पी मास्टर, ज्ञानेंदर भारद्वाज, गायत्री देवी, संदीप चपराना समेत काफी संख्या में पार्षद गण, संजीव बैसला चैयरमैन मार्किट कमेटी बल्लभगढ़,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, डॉक्टर आर एन सिंह, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, जिला सचिव मनीष छोकर, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक अमित मिश्रा,  जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, शिवम रतन, मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, राजेश चौधरी,  मुकेश झा, गौरव चौधरी शेखर तंवर, अमित आहूजा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply