HEADLINES


More

सोने की चैन लूट की वारदात को दिया था अंजाम, एक आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – 17 अप्रैल को थाना सूरजकुण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीनफील्ड कॉलोनी में चाकू की नोंक पर सोने की चैन लूट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 मई को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सैफ कुमार निवासी राम नगर-1, जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। जिसके पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, जिसके विरुद्ध दिल्ली व राजस्थान में आर्म्स एक्ट, लूट व मारपीट के 3 मामले दर्ज हैं।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपने साथी साजिद कुरैसी के साथ मिलकर 17 अप्रैल को चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। जिनसे फरीदाबाद में 8 लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है।। आरोपी के साथी साजिद कुरैसी को एक अन्य मामले में 2 मई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सैफ कुमार जयपुर स्थित एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि 17 अप्रैल की रात मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने चाकू के बल पर ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सोने की चैन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। अमरदीप कुमार निवासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी की शिकायत पर थाना सूरजकुण्ड में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :

Leave a Reply