//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 4 मई। रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद ने गांव बडोली प्रहलादपुर में 161 दिन से चल रहे किसान आंदोलन का धरना स्थल पर जाकर समर्थन किया। घर बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान वीरपाल चंदीला ने अपनी पूरी टीम के साथ रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकार्यों का धरने पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नवल सिंह के नेतृत्व में जिला सचिव लज्जाराम, जिला प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, जिला कैशियर खजान सिंह, राज्य उ
प प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं यू एम. खान, ऑडिटर श्रीपाल भाटी, कासिम अली, जगन सिंह, शिव सिंह, भरत सिंह, चंद्र सिंह, एस. एन. मिश्रा, लालचंद चौहान आदि रिटायर्ड कर्मचारियों ने किसानों के धरने में भाग लिया। धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकार्यों ने संबोधित करते हुए सरकार से अपील की है कि सरकार व स्थानीय प्रशासन गांव बडोली व प्रहलादपुर के किसानों की मांगों को तत्परता से निपटाएं और उनके मकान की जमीन को अधिग्रहण से मुक्त किया जाए। सरकार ने गांव के लाल डोरा बढ़ाए नहीं। आबादी बढ़ने से लोगों ने गांव के बाहर गांव के साथ लगती अपनी दादा लाई जमीन पर मकान बना लिए उसको हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 2006 में अधिग्रहण कर लिया। लेकिन किसानों ने अभी तक मुआवजा नहीं उठाया। स्थानीय प्रशासन उन मकानों को तोड़ने के नोटिस दे चुका है। उन मकानों को तोड़कर सरकार सैकड़ो वर्षों से बसे हुए किसानों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। जो उनके साथ घोर अन्याय है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने धरने में किसानों को आश्वासन दिया है। कि हर मुसीबत में रिटायर्ड कर्मचारी संघ तन मन धन से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए तैयार है। और किसानों से अपील की है की किसी की दवाब में आकर फैसला न करें सरकार की फूट डालो राज करो की नीति को पहचाने।

No comments :