//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले के गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर चढ़े लाइन मैन की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करीब 6 साल पहले बिजली विभाग मे लाइमैन के तौर पर कार्य कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 58 थाना पुलिस के अनुसार मृतक युवक सोनू (32) पलवल के गांव जनोली का रहने वाला था। पूर्व में जिलास्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रहा है, बिजली विभाग में वह HKRN के तहत लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। सोनू वर्तमान में सेक्टर 58 में बिजली बोर्ड की डिविजन में काम कर रहा था। सोनू शादी शुदा था और उसका 8 साल के बेटा और एक छोटी बेटी है।

No comments :