HEADLINES


More

पत्नी से कहासुनी पर युवक ने किया सुसाइड

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर की संजय कॉलोनी की हरिकोठी गली नंबर-28 में शुक्रवार रात एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था। वह फरीदाबाद में मट्ठी बनाने के एक गोदाम में मजदूरी करता था और गोदाम के पास ही एक मकान में किराए पर अकेले रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल में रखवा दिया।

जानकारी के अनुसार कृष्ण करीब एक साल से गोदाम मालिक गुलाब सिंह के यहां कारीगर के तौर पर काम कर रहा था। गोदाम के पास वाली गली में ही उसने एक कमरा किराए पर लिया हुआ था। उसकी पत्नी और एक बेटा बिहार के मधुबनी जिले में ही रहते हैं, जबकि वह यहां अकेले रहकर काम करता था और समय-समय पर अपने गांव भी जाता रहता था।

गोदाम मालिक गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे कृष्ण के पास उसके गांव से उसकी पत्नी का फोन आया था। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बातचीत करते हुए ही कृष्ण गोदाम से निकलकर ऊपर बने अपने कमरे में चला गया। इसके बाद काफी देर तक वह नीचे नहीं आया।

करीब एक घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो गोदाम मालिक ने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जब वे ऊपर उसके कमरे में पहुंचे, तो देखा कि कृष्ण ने पंखे से कपड़े के सहारे फांसी लगा ली थी। यह देखकर उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।



No comments :

Leave a Reply