HEADLINES


More

पुरानी रंजिश में फायर कर, किया गया था हत्या का प्रयास, एक और आरोपित को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 19 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने चलती गाड़ी पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान आशीष वासी सूर्या विहार पार्ट-3, फरीदाबाद के रूप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार हिमांशु निवासी NIT-5, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वह अपने साथी सागर, राहुल और साहिल के साथ कार में BK चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बलेनो कार और एक स्कॉर्पियो उनकी गाड़ी के पीछे लग गई और Doctor Today Hospital के पास एक बलेनो कार उनकी गाड़ी के बराबर में आई, जिसमें देव अंशुमन, पियूष, ह्रदय, मोहित और ईशांत सवार थे और कार में बैठे एक युवक ने उसकी ओर फायर कर दिया, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता के दोस्त जतिन की, पियूष के साथ पुरानी कहासुनी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपित व उसके अन्य साथियों ने पियूष के साथ मिलकर शिकायकर्ता की गाडी का पीछा किया और गिरफ्तार आरोपित आशीष ने पिस्टल से जान से मारने के नियत से गाड़ी पर फायर किया था।
 
जिसको माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिये 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। घटनाक्रम में 2 आरोपित मोहित व हृदय को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply