HEADLINES


More

फरीदाबाद में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी और लू ने बढ़ाई परेशानी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 19 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। जिले में करीब पंद्रह दिन बाद एक बार फिर तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर के समय लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।



मंगलवार

को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31  डिग्री रहा। भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। तेज धूप और गर्म हवा के कारण बाइक सवारों, राहगीरों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर घरों से निकले।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर को ढककर रखें और पानी की बोतल साथ रखें। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए लगातार तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है।

No comments :

Leave a Reply