//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 30 मई। सैनिक कालोनी चौक पर बने हुए धार्मिक स्थलों में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज नूंह के विधायक आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र विवेक प्रताप सिंह व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने तोडफ़ोड़ की निंदा करते हुए पुलिस बैरिकेटिंग के पास गर्म जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इसी बीच लोगों के समझाने के बाद वह धरना से उठ गए।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जिस तरह से रात के अंधेरे में चोरों की तरह प्रशासन ने लोगों को डरा-धमकाकर घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया और बिजली काटकर आसपास के लोगों को हाऊस अरेस्ट कर तानाशाही से आस्था के केन्द्र धार्मिक स्थलों(मंदिर-मस्जिद) को ढहा दिया। यह किस तरह का प्रशासन चला रहे है। हरियाणा सरकार ने जनता को तोडफ़ोड़ कर यह कैसा ईद का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और विधानसभा में इस घटना को वह अवश्य उठाएगें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने तोडफ़ोड़ की कार्यवाही को गलत करार देते हुए कहा कि मंदिर हो या मस्जिद लोगों को डरा-धमका और दहशत भरा माहौल उत्पन्न कर नशेबाजी का बहाना बनाकर इस तरह तोडफ़ोड़ की कार्यवाही करना गलत है। यह कार्यवाही अंग्रेजों के जमाने की हिटलरशाही सरकार की याद दिलाती है।

No comments :