HEADLINES


More

घर से आभूषण व नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके पास से चोरीशुदा आभूषण भी बरामद किये गये हैं।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-3, फरीदाबाद निवासी मनोज प्रसाद ने थाना सेक्टर-8 में शिकायत दी थी कि 9/10 मई की रात कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर आभूषण व नगदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने 12 मई को दीपक निवासी सेक्टर-3, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक कमरबंद तथा दो लोंग बरामद की है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह शिकायतकर्ता का पड़ोसी है तथा नशा करने का आदी है। आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

No comments :

Leave a Reply