HEADLINES


More

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने सरकार के पैनल पर इलाज करने वाले फरीदाबाद के सभी अस्पतालों के डायरेक्टर को चिट्ठी लिखी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 13 मई । रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई जिला फरीदाबाद ने सरकार के पैनल पर इलाज करने वाले फरीदाबाद के सभी अस्पतालों के डायरेक्टर को अपनी मांगों के समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है। पैनल वाले अस्पतालों में मुख्य रूप से एशियन हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, अमृता हॉस्पिटल, पार्क हॉस्पिटल,  मेरिंगों एशिया हॉस्पिटल, अकॉर्ड हॉस्पिटल, सर्वोदय हॉस्पिटल, एस एस बी हॉस्पिटल आदि शामिल है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नवल सिंह


, सचिव लज्जाराम एवं प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने बताया कि सरकार ने जिन 6 बीमारियों पर कैशलेस इलाज की सुविधा दी हुई है। उसमें भी 20% पेमेंट मरीज से ले ली जाती है। ओ.पी.डी. पर्ची पर छूट के हिसाब से अधिक पैसे लिए जाते हैं। बिलों में डॉक्टर की अनावश्यक विजिट जोड़ दी जाती है। मरीज के अटेंडेंट को कोई सुविधा नहीं दी जाती है। कई बार सरकार के रेट से भी अधिक रेट लगा दिए जाते हैं। पोस्ट के अनुसार बेड चार्ज अधिक लिए जाते हैं। इमरजेंसी में आए मरीज से एडवांस जमा करवाया जाता है। डिस्चार्ज के बाद बिलों को रिवर्समेंट करने के लिए उन पर डॉक्टर व इंचार्ज से वेरिफिकेशन करने के लिए अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। वृद्धावस्था में रिटायर्ड कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों का समाधान हॉस्पिटल की मैनेजमेंट एवं रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मिल बैठकर निकाले पत्र के माध्यम से यही अनुरोध किया गया है।

No comments :

Leave a Reply