फरीदाबाद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर, XEN, SDO और JE जमकर लताड़ा। गुर्जर ने कहा कि चले जाओ नही तो हथकड़ियां लगवा दूंगा। वहीं उनके साथ मौजूद बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि तुम्हारे बाप का पैसा नहीं है। गुर्जर ने कहा कि नगर को अधिकारियों ने लूट का अड्डा बनाया हुआ है।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के जरिए निगम के पैसे की बंदरबांट हो रही है। इंटरलॉकिंग टाइल और सीवर ढक्कनों में लगातार घटिया क्वालिटी की सामग्री की शिकायत मिल रही है। निगम जो सड़के बनवा रहा है, वो अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही टूट रही है। निगम में पेड़ो के नाम पर लाखोके बिल बनाए जा रहे है, लेकिन जमीन पर कोई पेड़ नही मिलता है। 10-10 करोड़ रूपए के पेड़ गायब है।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि अधिकारी मिभगत करके 3 से 4 चार साल पुरानी सड़कों को तोड़ रहे है। गुर्जर ने कहा कि रोज सरकार की बदनामी करा रखी है। इसी दौरान बैठक में मौजूद बडखल से विधायक धनेश अद्लखा ने कहा कि सड़क की 5 सा
ल की गांरटी है, तो फिर सड़कों को क्यों तोड़ा जा रहा है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि कमिश्नर साहब इस महकमे ने गदर मचा रखा है, इनको हिन्दी में समझा दीजिए।
गुर्जर ने कहा कि माल ये लोग खाते है और बदनामी हमारी होती है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि इनका पूरी तरह से इलाज कर देंगे। धनेश अद्लखा ने बैठक में नगर निगम कमिश्नर को बोलते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने चोर पाल रखे है। विधायक ने कहा कि संजय बंसल नामक चोर को बैठाया हुआ है ऑफिस में जो कमीशन लेता है।

No comments :