//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत साढू की हत्या कर शव को कूडे में फेंकने के मामले में क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने मुख्य आरोपित जितेन्द्र उर्फ गुड्डू वासी मामोता खुर्द, हाथरस उत्तर प्रदेश हाल उतम नगर, डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22/23 अप्रैल की रात को जितेन्द्र ने अपनी साली (मृतक जयवीर की पत्नी) के साथ मिलकर जयवीर की गला दबाकर हत्या की थी और फिर गुमराह करने के लिये दोनों ने जयवीर के शव को घर के ही जंगले में फांसी से लटका दिया। उसके उपरांत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 23 अप्रैल की सुबह जयवीर की डेड बॉडी को डबुआ-पाली रोड पर एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और अलीगढ़ में छिपा हुआ था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
उन्होंने आगे बताया कि घटनाक्रम में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मृतक की पत्नी, उसके साले सहित 4 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि 23 अप्रैल को डबुआ-पाली रोड पर एक कूड़े के ढेर में जयवीर की डेड बॉडी मिली थी, जिस बारे उसके भाई धर्मबीर वासी गांव नरहुली जिला एटा उ०प्र० ने जयवीर की हत्या का अंदेशा जाहिर किया था, जिस पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

No comments :