//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 6 मई को क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 फरीदाबाद की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आकाश उर्फ़ लाडू वासी गाँव फतेपुर सिकरी जिला आगरा उतर प्रदेश हाल कलंदर कॉलोनी बल्लबगढ़ के रूप में हुई है
।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 फरीदाबाद की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आकाश अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जिसने बताया कि देसी कट्टा को मथुरा से 3000 रुपये में लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :