HEADLINES


More

शेयर मार्केट में निवेश के बहाने 12.50 लाख रुपये की ठगी, खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 7 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-10, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि जुलाई 2025 में उसकी फेसबुक के माध्यम से एक महिला से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। महिला ने स्वयं को कई वर्षों से इंटरनेशनल करेंसी एक्सचेंज/फॉरेक्स मार्केट में ट्रेडिंग करने वाली बताकर उसको अपने झांसे में लिया और शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। महिला ने उसको अधिक मुनाफे का लालच देते हुए कहा कि वह उसके पैसे को भी अपने निवेश के साथ ट्रेडिंग में लगाएगी। इसके लिए उसने शिकायतकर्ता को अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी भेजी, जिनमें उसने कुल 12,50,000/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद महिला द्वारा उसको फर्जी निवेश और भारी लाभ दर्शाने वाले स्क्रीनशॉट भेजे गए। जब उसने अपनी राशि वापस मांगनी चाही तो उससे और पैसे जमा करवाने का दबाव बनाया गया। उसके द्वारा मना करने पर ठगों ने उसकी मॉर्फ्ड व आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने उद्देश राकेश दुबे निवासी हाल मौरिया नगर, जिला पालघर, महाराष्ट्र तथा मेहराज निवासी सयुदनगर, जिला पालघर, महाराष्ट्र को 5 मई को पालघर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।


No comments :

Leave a Reply