HEADLINES


More

हरियाणा बिजली उपभोक्ताओं पर 47 पैसे प्रति यूनिट पड़ सकता है बोझ

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं से फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) की वसूली को लेकर बड़ा फैसला अब 10 जून को होगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने इस मामले में 14 मई को प्रस्तावित जनसुनवाई स्थगित कर दी है और नई तारीख 10 जून निर्धारित की है।

इस मामले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम


(UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने अतिरिक्त बिजली खरीद लागत की वसूली के लिए आयोग से अनुमति मांगी है।

दोनों बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि पिछले वर्षों में बिजली खरीद की लागत बढ़ी है। इस अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए वे उपभोक्ताओं से भविष्य में 47 पैसे प्रति यूनिट की समान दर से राशि वसूलना चाहती हैं। कंपनियों ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि यह वसूली मासिक आधार पर करने के बजाय आगामी वर्षों में चरणबद्ध तरीके से की जाए।

No comments :

Leave a Reply