HEADLINES


More

हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पास पहुंची

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

केंद्र सरकार द्वारा फ्यूल टैक्स में बढ़ोतरी करने के बाद हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पास पहुंच गई है। फतेहाबाद में नए रेट 99.40 रुपए प्रति लीटर हो गए।

अधिकांश शहरों में डीजल की कीमत भी 90 पार कर गई है। पंचकूला में डीजल का नया रेट 91.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल पर करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही CNG पर 2 रुपए प्रति किलो रेट बढ़े हैं।

हरियाणा में एक दिन में पेट्रोल की खपत करीब 48.04 लाख लीटर है, जबकि डीजल की खपत 1.20 करोड़ लीटर है।


No comments :

Leave a Reply